Followers

Friday, 4 January 2019

रिकोछ- मजा लो निःसंकोच


                रिकोछ - एक लाज़वाब देसी व्यंजन




रिकोछ एक ऐसा देसी व्यंजन है, जिसका प्रयोग नास्ता तथा सब्जी दोनों के रूप में किया जा सकता है। यह विभिन्न प्रकार की दालों से भाप द्वारा बनाया जाता है। किन्तु उड़द की दाल इसके लिए सर्वाधिक स्वादिष्ट एवं उत्तम मानी जाती है।

सामग्री-
         उड़द दाल- एक कप
         हल्दी- एक चम्मच
         लालमिर्च- स्वादानुसार
         धनिया पावडर- एक चम्मच
         हरी- मिर्च
तड़के के लिये सामग्री-
         जीरा- एक टेबलस्पून
         मेथी- एक चुटकी
         तेल- दो बड़े चम्मच
          हींग- एक चुटकी
प्यूरी के लिए सामग्री-
           लहसुन-अदरक का पेस्ट- एक चम्मच
           प्याज- मध्यम आकर की एक
           धनिया पाउडर-एक टेबलस्पून
           मिर्च- स्वादानुसार
           हल्दी पाउडर- एक चम्मच

  रिकोछ बनाने की विधि-

           सबसे पहले दाल को दो कप पानी में चार घण्टे  के लिए भिगो दें। जब दाल पूरी तरह से फूल जाय तो पानी से निकाल लें । अब दाल में हरी मिर्च, अदरक थोड़ी सी हींग डालकर पेस्ट बना लें । पेस्ट को एक कटोरे में पलट लें, फिर उसमें धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च, नमक आदि मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें । जब पेस्ट थोड़ा फूल जाय तो कड़ाही में तेल लगाकर गैस पर रखे। जब कड़ाही गर्म हो जाय तो दाल की छोटी-छोटी टिक्की बनाकर कड़ाही में चिपका कर प्लेट से ढक दें। आंच कम कर दें। थोड़ी देर बाद उसमें पानी क
के छीटें डालकर ढक दें। थोड़ी देर बाद टिक्की को पलट कर फिर थोड़ी देर के लिए ढक दें। जब दाल की टिक्की का रंग सुनहरा हो जाय तो उसे प्लेट में निकाल लें। अब प्याज का पेस्ट बना लें  इसके बाद कड़ाही में  तेल डालें। जब तेल गरम हो जाय तो हींग, जीरा, मेंथी क्रमशः डालें। इसके लाल होने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें , फिर प्याज का पेस्ट डालकर अच्छे से भुने। जब पेस्ट कड़ाही की तली छोड़ने लगें तो उसमें हल्दी ,धनिया, मिर्च, नमक डालकर थोड़ी देर चलाएं। मसाले में दाल की टिक्की डालकर चलाए। यदि टिक्की नास्ते में खानी हो तो उसमें आधा कप पानी डालकर ढक दें। जब मसाला टिक्की में अच्छी तरह मिल जाय तो गैस बंद कर दें। गरम-गरम चटनी के साथ खाएं। यदि आपको सब्जी बनानी हो तो पानी की मात्रा बढ़ा दें। गरमा-गरम रिकोछ तैयार है। ■■■

1 comment: