सब्जी की टॉपिंग्स के साथ
मूंग दाल का पापड़
पापड़ तो हम हमेशा खाने के साथ या चाय के साथ खातें हैं किंतु जब हम पापड़ के ऊपर कुछ सब्जियों की टॉपिंग्स डाल दें तो यह एक स्वास्थ्य बर्धक नास्ता बन जाता है।...
तो आइए पापड़ टॉपिंग्स बनाना सीखते हैं!
पापड़ टॉपिंग्स बनाने की सामग्री-
मूँग दाल का पापड़- 2
लाल शिमला मिर्च कटी हुई- 2चम्मच
पीली शिमलामिर्च- 2चम्मच
प्याज- आधी, कटी हुई
नींबू-आधा
मूंग स्प्राउट्स- 4चम्मच
नमक- स्वादानुसार
चाट मसाला- आधा चम्मच
कालीमिर्च- 1/4 छोटा चम्मच
टमाटर- 2चम्मच, कटा हुआ
हृरी मिर्च- कटी हुई स्वाद के अनुसार
हरी धनिया- थोड़ी सी सजाने के लिए
पापड़ टॉपिंग्स बनाने की विधि-
सबसे पहले पापड़ को गैस पर सेंक लें। आप चाहे तो इसे तेल में तल भी सकते हैं पर सिंका पापड़ किसी के लिए भी स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर होता है। सिंके हुए पापड़ के ऊपर सबसे पहले कटी हुई प्याज डालें। उसके ऊपर लाल पीली शिमलामिर्च, टमाटर और स्प्राउट्स डाल दें। अब हरी मिर्च नमक चाट मसाला, काली मिर्च छिड़क दें । अंत में नींबू का जूस स्वादनुसार पापड़ पर डाल दें। पापड़ टॉपिंग्स खाने के लिए तैयार है।
नोट- पापड़ पर टॉपिंग्स डाल कर तुरन्त खाना चाहिए नहीं तो पापड़ सील जाएंगे और खाने में भी अच्छे नही लगेंगे।■■
