इलाहाबादी
मनमोहा-पोहा
With Rose & Lemon Drink
पोहा पूरे देश भर में विभिन्न तरीके से बनाया और खाया जाता रहा है। परंतु पोहा खाने के इतने सारे फायदे हैं कि शायद कम ही लोग जानते होंगे। एक तरफ पोहा डायविटीज के मरीजों का शुगर-लेवल कंट्रोल करता है तो दूसरी तरफ कोलोस्ट्राल भी कम करता है । इसे बहुत सारी सब्जियों के साथ मिलाकर खाने से मोटापा भी कम होता है। इसलिए आज हम सब्जियों का इस्तेमाल करके पोहा बना रहे हैं। चूंकि सब्ज़ीयुक्त पोहा छोटों-बड़ों सबके मन को भाता है, इसलिए इसे 'मनमोहा-पोहा' नाम दिया गया है! उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और आसपास के इलाकों में मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र से भिन्न इस तरह का सब्ज़ीयुक्त पोहा बनाने का चलन है, इसलिए इसका 'इलाहाबादी' विशेषण से भी श्रृंगार किया जा सकता है।
मनमोहा-पोहा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
पोहा - एक कटोरी
आलू - मध्यम आकार का एक
प्याज - छोटे आकार का एक
गाजर - आधा कप कटी हुई
गोभी - आधा कप कटी हुईं
तड़के के लिए सामग्री :
हरी मटर - आधा कप
टमाटर - एक मध्यम आकार का
हल्दी - आधा टेबल स्पून
लाल मिर्च पिसी हुई - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
नोट -अपने पसन्द के अनुसार कोई अन्य सब्जी भी मिला सकते हैं!
तड़के के लिए सामग्री :
राई -एक टेबल स्पून
करी पत्ता -आठ से दस पत्ता
साबूत लाल मिर्च - दो
तेल - दो टेबल स्पून
पोहा बनाने की विधि :
सबसे पहले गोभी, आलू, टमाटर, गाजर और प्याज को धोकर छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर रख लें । एक स्टील की छलनी पर पोहा रखकर सावधानी से पानी डालकर धो लें। इसके बाद गैस जलाकर कढ़ाई रख दें। अब उसमें दो टेबल स्पून तेल डालें। जब तेल गरम हो जाय, तब उसमें राई डाल दें। राई चटकने लगे तो साबुत लालमिर्च और करी पत्ता तेल में डालें। फिर हल्दी ,प्याज डालें, तथा इसे तब तक भूने जब तक प्याज भूरे रंग की न हो जाय। इसके बाद धीमी आंच पर गाजर ,आलू कढ़ाई में डाल दें। फिर गोभी और टमाटर डाल दें सबसे बाद में मटर डालें। गैस धीमी करके सारी सब्जियों को पका लें। जब सभी सब्ज़ियां पक जाएं तो लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें ।अब धुलें हुए पोहे डाल दें। थोड़ी देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें । हरी धनिया की पत्तियों सें सजाएं।
गरमा-गर्म मनमोहा-पोहा तैयार है! परोसें, खाएं और खिलाएं! साथ में 'रोज़ एंड लेमन ड्रिंक' ( Rose & Lemon Drink ) से इसका स्वाद और बढ़ाएं, पाएं! ★★★