मूंग-दाल का चीला
कोई भी दाल स्वास्थ्य के लिये अत्यंत लाभदायक होती है। सभी दालों में अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, परन्तु मूंग की दाल सबसे अधिक सुपाच्य एवं स्वास्थ्यप्रद होती है। दाल अगर छिलके वाली हो तो इसके फायदे और ज़्यादा होते हैं! इसलिए आज हम छिलके वाली मूंग-दाल का चीला बना रहे हैं।
मूंग-दाल चीला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
साबूत मूंग - एक कप
नमक - स्वादानुसार
हरी मिर्च - एक
प्याज - एक मध्यम आकार की
लाल मिर्च पावडर- आधा टेबल स्पून
धनिया पावडर - आधा टेबल स्पून
जीरा पाउडर - आधा टेबल स्पून
घी या मनपसन्द तेल- दो चम्मच
चीला बनाने की विधि:
सबसे पहले मूंग को साफ कर पांच घंटे भीगने दें । जब मूंग पूरी तरह फूल जाए तो मिक्सी में मूंग के साथ सभी मसाले, अदरक और हरी-मिर्च तथा आधा कप पानी डालकर इसे दरदरा पीस लें। पीसने के बाद इसे एक बर्तन में निकाल कर रख लें। मूंग के पेस्ट में प्याज बारीक काटकर इसमें मिला दें। स्वादानुसार नमक इस पेस्ट में मिला दें।
इसके बाद गैस जलाकर तवा गरम होने को रखें तथा जब तवा पूरी तरह गर्म हो जाय तो उस पर तेल लगाकर यह पेस्ट गोल-गोल आकर में फैला लें। धीमी आंच पर इसे करारा सेंक लें।
हरी चटनी और सलाद के साथ गरमा-गरम स्वादिष्ट चीला परोसें और खाएं।

अपने कमेंट्स और सुझाव भी जरूर कमेंट बॉक्स में लिखें! ■■■


No comments:
Post a Comment