हलवाई जैसी मूंग दाल की
खस्ता कचौड़ी बनाएं घर पर
मूंग दाल कचौड़ी बनाने की सामग्री-
मूंग दाल- एक कप
हींग- 1/4 टेबलस्पून
धनिया पावडर- एक चम्मच
गरम मसाला- एक चम्मच
लाल मिर्च पावडर- स्वादानुसार
जीरा - एक चम्मच
चाट मसाला- एक चम्मच
हरी मिर्च- स्वादानुसार
सौंफ- एक चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया पत्ती- थोड़ी सी
अदरक- एक इंच बारीक कटी हुई
तलने के लिए तेल या घी
आटा- एक कप
मैदा- एक कप
बनाने की विधि-
कचौड़ी बनाने के लिए दाल को तीन घण्टे पहले भिगो देंग। जब दाल फूल जाय तो दाल को दरदरा पीस लेंगे।इसके बाद कड़ाही में दो बड़ा चम्मच तेल डालकर गैस पर रख देंगे। जब तेल गरम हो जाय तब उसमें हींग, फिर जीरा भूनें। जीरा चटकने बादके बाद हल्दी, तथा उसके बाद भिगोई दरदरी पिसी दाल कढ़ाई में डालकर सोंधी-सोंधी भून लें। आटा और मैदे से तैयार गोल-गोल लोई में इस डाल के मिश्रण को भरकर छोटी-छोटी कचौड़ियों को तेल या घी में तल कर चटनी या आलू की रसेदार सब्ज़ी के साथ परोसें।
खुद खाएं, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी खिलाएं!..
■■■■■■■■
खुद खाएं, पड़ोसियों और रिश्तेदारों को भी खिलाएं!..
■■■■■■■■






