चीनी-गुड़-घी के बिना
बनाएं स्वास्थ्यवर्द्धक मिठाई
तो आइए, बनाते हैं बिना गुड़-चीनी-घी की स्वादिष्ट स्फूर्तिदायक मिठाई!...
सामग्री:-
बिना बीज के खजूर - एक कप
तिल- 1/4 कप
काजू- 1/4 कप
अखरोट- 1/4 कप
बादाम- 1/4कप
दालचीनी पाउडर- एक चम्मच
बटर पेपर
विधि-
सबसे पहले खजूर को बीज निकाल कर साफ कर लें।काजू, बादाम, अखरोट आदि को भी साफ कर लें। सभी मेवों को कड़ाही में धीमी आंच पर भून लें। जब सभी मेवे भुन जाएं तो उन्हें दरदरा पीस लें । खजूर को भी अलग से मिक्सी में पीस लें। जब खजूर का अच्छा पेस्ट बन जाय तो कड़ाही को गैस पर रखें। ख़जूर का पेस्ट डालकर धीमी आँच पर थोड़ी देर भूनें। पेस्ट कड़ाही छोड़ने लगे तो सारे मेवे डालकर चलाएं। एक प्लेट पर बटर पेपर लगाकर सारी सामग्री को उस प्लेटपर अच्छी तरह फैला दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाय तो बर्फी के आकार में काट लें ।
बस, तैयार है स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्द्धक मिठाई- Energy Bar ! खाएं, खिलाएं, सबको बताएं और कमेंट-बॉक्स में अपने कमेंट और सुझाव भी जरूर दें! ★★


No comments:
Post a Comment