रोज़ एंड लेमन ड्रिंक
( Rose & Lemon Drink )
गुलाब (Rose) का शरबत जहाँ एक ओर दिमाग को ठंडा रखता है, वहीं दूसरी ओर गर्मी से भी राहत देता है। यह मन को भी शांत रखता है तथा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें यदि नीबू के रस का सही मात्रा उपयोग किया जाय तो यह अमृत की तरह काम करता है। विशेषकर गर्मियों में इस पेय का हमेशा उपयोग करने से न केवल तन-मन को संतुष्टि मिलती है बल्कि इससे पेट और पाचन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है। केमिकल-रहित यह Rose & Lemon Drink एक अत्यंत स्वास्थ्य-वर्धक शर्बत है।
रोज एंड लेमन ड्रिंक बनाने की सामग्री :
गुलाब की पंखुड़ी- एक कप
चीनी - 100ग्राम
नींबू - दो
रोज एंड लेमन ड्रिंक बनाने की विधि :
सबसे पहले एक कप पानी उबाल लें। जब पानी उबल जाय तो उसमें गुलाब की पंखुड़ी डाल कर कुछ समय के लिए ढँक दें। इसके बाद सौ ग्राम चीनी में दो कप पानी मिलाकर चीनी गलने तक गैस पर रखें, जब चीनी पूरी तरह से गल जाय तो उसमें गुलाब की पंखुड़ी वाला पानी मिलाकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसमें दोनों नींबू का निकाला गया जूस मिला दें। इस मिश्रण को इसे साफ छन्नी से छान लें। इसके बाद शर्बत दो घण्टे के लिए फ़्रिज में रख दें। तैयार ठंडे इस Rose & Lemon Drink इच्छााानुसार बर्फ का टुकड़ा डालकर पीने के लिए दें!
आपको और मेहमानों को निश्चित ही यह पेय पसंद आएगा! ★★★

No comments:
Post a Comment